मुरादाबाद

पार्क में निर्माण को लेकर नगर निगम बैकफुट पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मामला नगर निगम द्वारा बुद्धा पार्क में निर्माण कार्य कराने से जुड़ा है बसपा सरकार में मायावती ने समाज को ये सौगात दी थी जिसमें लोगों के बैठने घुमने व बच्चों के लिए खेलने के साधन मुहैया कराये थे वर्तमान स्थिति में नगर निगम पार्क के सिनियर सिटीजन केयर सेंटर बनाना चाहता है जिसके लिए उसने निर्माण सामग्री भी डलवाकर कार्य शुरू करा दिया था फिर क्या था जैसे ही जाटव समाज व बसपा कार्यकर्ताओं को पता चला तो निर्माण के खिलाफ धरने पर बैठ गए बसपा प्रमुख मायावती के टि्वट जिसमें लिखा था कि बुद्धा पार्क में किसी भी हालत में निर्माण नहीं होने देना है टि्वट द्वारा मायावती के फरमान की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और तेज कर दिया वहीं अन्य पार्टी भी प्रर्दशन के समर्थन में बैठ गये यहां तक की हर समय जनता के साथ रहने वाले शहर विधायक रितेश गुप्ता को भी वहां जाना पड़ा नगर निगम ने प्रदर्शन की स्थिति को देखकर अपने निर्माण कार्य कराने वाले निर्णय को वापस लिया व निर्माण सामग्री गाड़ियों से उठवा ली ये और नगर निगम की ओर से बुद्धा पार्क में भविष्य में निर्माण कार्य न कराने का आश्वासन दिया गया इसी के धरना प्रदर्शन पर बैठे लोगों ने भी धरना समाप्त करने का निर्णय लिया ये पहली बार नहीं हुआ जब नगर निगम को बैकफुट पर आना पड़ा है इससे पहले भी कई बार बैकफुट पर आ चुका है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button