मोदीनगर
पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे श्योराण खाप चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही मच गई है। अनेक गांव जलमग्न हो गए, किसानों की फसलें नष्ट हो गईं और कई लोगों की जानें चली गईं। इस संकट की घड़ी में देशभर से लोग पंजाब की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
इसी कड़ी में गांव रोरी (उत्तर प्रदेश) से श्योराण खाप के चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य अपने साथियों के साथ पटियाला पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री वितरित की और गुरुद्वारों में सेवा कार्य किए।
दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब, पटियाला की प्रबंधक कमेटी ने राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए बाबा परमेन्द्र आर्य का सरोपा पहनाकर सम्मान किया।



