अमरोहा
मुंसिफ सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव
नंदराम सिंह अध्यक्ष और प्रमोद कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के जिला न्यायालय परिसर की हसनपुर मुंसिफ सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।जिसमें नंदराम सिंह एडवोकेट 70 मत पाकर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार शर्मा एडवोकेट ने 57 मतों से जीत हासिल की। महासचिव पद पर अंशु त्यागी एडवोकेट 61 मतों के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर सतवीर सिंह एडवोकेट ने 38 मतों से जीत दर्ज की। पंकज कुमार एडवोकेट कनिष्ठ उपाध्यक्ष और नाजिर खान एडवोकेट उपसचिव प्रशासन पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया में सहायक चुनाव अधिकारी भूदेव सिंह राणा एडवोकेट का योगदान रहा। चुनाव प्रभारी व वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता एडवोकेट ने भी चुनाव को सफल बनाया। चुनाव के दौरान करतार सिंह पाल, नीरज कुमार त्यागी, कैलाश चंद्र, दीनदयाल यादव, संजय रस्तोगी और गौरव शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के हितों के लिए काम करने का संकल्प लिया है।



