गोड्डा

राष्ट्रीय पोषण माह-2025 का जिले में सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। डीआरडीए स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण माह 2025 की सफल आयोजन को लेकर जानकारियां प्रदान की गई। बताया गया कि जिले में यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न प्रखंडों में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान राष्ट्रीय पोषण माह-2025 अंतर्गत की जा रही समस्त गतिविधियों का निरंतर मॉनिटरिंग करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही साथ सूचना जनसंपर्क विभाग में समस्त गतिविधियों को फेसबुक ट्विटर पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया।उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत आयोजित सभी कार्यकर्मों का डैशबोर्ड पर एंट्री भी की जानी है और एंट्री के आधार पर ही राज्य स्तर पर जिले का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस कार्य में टीम वर्क का परिचय देते हुए कार्य का निष्पादन करने की बात कही।इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि सभी एलएस के द्वारा  विभिन्न स्तरों पर अधिक से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन कराते हुए डैशबोर्ड पर एंट्री कराना सुनिश्चित किए जाए।
बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, सभी महिला पर्यवेक्षक एवं समाज कल्याण विभाग के कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button