सिंगरौली
सिंगरौली में महीने के प्रथम रविवार को सांसद का होगा जनदर्शन कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा महीने के प्रथम रविवार को जन दर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ करने जा रहे हैं। सांसद अपने क्षेत्रीय कार्यालय पुराने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के पास जन दर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे और सिंगरौली क्षेत्र की जनता जनार्दन की समस्याओं से अवगत होंगे तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करेंगे।
जिले में सांसद के प्रतिनिधि एडवोकेट संतोष वर्मा ने बताया कि सांसद ने जन सहूलियत की दृष्टिकोण से यह फैसला लिया है कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सिंगरौली में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हो और क्षेत्रीय जनता जनार्दन की अधिकाधिक सेवा की जा सके।



