अमरोहा

थानाध्यक्ष सैद नगली विकास कुमार सहरावत ने उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द, 

भाईचारा बनाए रखने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी दीप कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विकास कुमार सहरावत द्वारा थाना सैद नगली परिसर में आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा, दशहरा , महाराजा अग्रसैन जयंती एवं वाल्मिकी जयंती को ध्यान में रखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई l बैठक में क्षेत्र के संभ्रांनत नागरिकों , समाजसेवियो एंव जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया l इस दौरान थानाध्यक्ष विकास कुमार सहरावत ने उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा बनाए रखने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई l साथ ही त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न देने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने का अनुरोध किया गया l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button