ललितपुर

कटरा बाजार में प्याऊ के पास न बनाया जाये शौचालय

नागरिक विकास मोर्चा ने डीएम को भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। शहर क्षेत्र के प्रमुख बाजार कटरा बाजार में प्याऊ के पास शौचालय निर्माण को न कराये जाने की मांग उठाते हुये नागरिक विकास मोर्चा ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन ओएसडी अनिल दीक्षित को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि कटरा बाजार में कुछ दुकानदारों की दुकानें हटाकर प्याऊ के पास शौचालय निर्माण किया जा रहा है। बताया कि इससे प्याऊ का उपयोग करने वाले लोग कतराने लगेंगे, क्योंकि शौचालय के पास कोई पानी पीना पसंद नहीं करेगा। इसके अलावा कटरा बाजार में अतिक्रमण फैला हुआ है, जिससे ध्यान हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि यहां अतिक्रमण इस कदर है कि पैदल राहगीरों को भी मुश्किलें होती हैं। कहा कि यदि नगर पालिका परिषद वास्तव में कटरा बाजार को व्यवस्थित करना चाहती है तो पूरे कटरा बाजार का अतिक्रमण हटाते हुये फुटपाथ व्यापारियों को व्यवस्थित करें और एक साइज में ही दुकानों का आवंटन किया जाये, जिससे दुकानदारों में भी भेदभाव न हो। इसके अलावा मनमाने तरीके से दुकानों को फैलाये लोगों को भी सबक मिल सके और उत्पन्न होने वाली अव्यवस्थाएं दूर हो सकें। नागरिक विकास मोर्चा ने जिलाधिकारी से प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुये कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय नागरिक विकास मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, पार्षद मनमोहन चौबे एड. भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button