गोड्डा
राष्ट्रीय लोक अदालत में 16031 मामले का निष्पादन
विभिन्न मामलों में 3,87,39,546 रूपये की राशि का हुआ समझौता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में सुलहनीय मामले के निष्पादन को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 16031 वादों का निष्पादन कर 3,87,39,546 रूपये की राशि का समझौता किया गया। निष्पादित मामले में बैंक रिकवरी ,क्रिमिनल कंपाउंडेबल के मामले, बिजली बिल, पानी बिल, उपभोक्ता वाद से संबंधित मामले ,एमएसीटी से संबंधित मामले, मेट्रीमोनियल वाद के मामले, अन्य सिविल वाद,एक्साइज ,सर्टिफिकेट ,एफएफ के मामले, स्थाई लोक अदालत के मामले ,फ्रंट आफिस के मामले, नियोजन से संबंधित मामले, ट्रैफिक चलान, कोटपा मामले की वसूली हुई। प्रधान जिला जज रमेश कुमार ने एम्एसीटी के तहत दो दावाकर्ता के बीच दावा भुगतान का चेक वितरित किए।
राष्ट्रीय लोक अदालत के निष्पादित मामले में बैंक वसूली के 1366 मामले का निपटारा कर 1,72,20,539 रूपये की वसूली हुई। क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 3029 मामले में 2521500 रूपये का समझौता हुआ। बिजली बिल से संबंधित मामले 16 मामले में 1170000 रूपये का समझौता हुआ। श्रम विवाद के 19 मामले में 588751 रूपये का समझौता हुआ। एमएसीटी के 12 मामले में 7345000 रूपये का समझौता हुआ। मेट्रोमोनियल वाद के 37 मामले का निपटारा किया गया। एनआई एक्ट के 14 मामले का निपटारा कर 4673500 रूपये का समझौता हुआ। अन्य सिविल वादों से संबंधित 55 मामले का निष्पादन किया गया। 107 सीआरपीसी- सर्टिफिकेट केस के 123 मामले का निपटारा हुआ। एफएफ के 123 मामले का निपटारा हुआ। स्थाई लोक अदालत के 37 मामले में 200,000 रुपये का समझौता हुआ। फ्रंट आफिस के 7647 मामले का निष्पादन हुआ। नियोजन से संबंधित 1767 मामले का निष्पादन किया गया। ट्राफिक के 1527 मामले में 5020256 की बसूली की। राजस्व से संबंधित 171 मामले का समझौता किया गया। इसके पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्धाटन झारखंड के चीफ जस्टिस सह झालसा के पेट्रान इन चीफ त्रिलोक सिंह चौहान ने किया।
मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर सात न्यायिक बेंच का गठन किया गया था। प्रथम न्यायिक बेंच पर पारिवारिक विवाद मेट्रोमोनियल,सीआरपीसी 125 के तहत मामले की सुनवाई हुई। इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय, एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय मामले की सुनवाई कर रहे थे। दूसरी न्यायिक बेंच पर एमएसीटी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, राजस्व के मामले, श्रम विवाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। इसका निपटारा जिला जज पंचम नीरज कुमार विश्वकर्मा एवं डिप्टी चीफ रीतेश कुमार सिंह कर रहे थे। तीसरे न्यायिक बेंच पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय निरूपम कुमार एवं सहायक एलएडीसी राहुल कुमार बिजली से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहे थे। चतुर्थ न्यायिक बेंच पर सीजेएम, सबजज एप्रम , सबजज तृीय, सबजज पंचम, एसडीजेएम कोर्ट के सभी कंपाउंडेबल मामले प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अली अहमद, सतीश कुमार मुंडा एवं अमित कुमार बंसल कोर्ट से संबंधित मामले का निपटारा किया। इस बेंच पर सबजज प्राम प्रताप चंद्रा एवं एलएडीसी अजीत कुमार मामले की सुनवाई कर रहे थे। पंचम न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत कोर्ट के सभी कंपाउंडेबल मामले, एलआई एक्ट, एकसाइज , फारेस्ट , माप तौल से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। इसका निपटारा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत एवं एलएडीसी आयुष राज ने किया। छठे न्यायिक बेंच पर बेंक रिकवरी, सभी प्रकार के प्री लिटिगेशन, रेवेन्यु, म्यूटेशन से संबंधित मामले, 107 सीआरपीसी, सेल्स टेक्स, पानी, होल्डिंग टेक्स , बिल, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले का निपटारा हुआ। इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अमिल बंसल एवं कार्यपालक दंडाधिकारी अभय कुमार झा ने किया। सातवें न्यायिक बेंच जिला उपभोक्ता फोरम में लगेगी। इसमें उपभोक्ता वाद से संबंधित मामले का निपटाररा हुआ। इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण एवं जिला कंज्यूमर फोरम की सदस्य अनिता मंडल कर रही थी।




