शामली
ज्वेलर्स व्यापारी के साथ हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। कस्बे के बाजार में ज्वेलर्स व्यापारी के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर एक नामजद वह एक अज्ञात महिला के विरुद्ध अभियोग दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। कस्बा निवासी ज्वेलर्स व्यापारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि उसने बाजार में सिद्धार्थ ज्वेलर्स के नाम से दुकान कर रखी है। पीड़ित का आरोप है कि विगत गुरुवार को उसकी दुकान पर कैराना कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी रोहित एक अज्ञात महिला के साथ पीड़ित की दुकान पर आया और आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शौर शराब आने पर पड़ोसी व्यापारी मौके पर आ गए आरोपी जाते-जाते पीड़ित को जान से मारने की धमकी और उसकी दुकान को आग के हवाले करने के साथ ही उसके बच्चों को अनाथ करने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर आरोपी रोहित व एक आज्ञात महिला के विरुद्ध अभियोग दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
