शामली

 घरेलू काम कर रही महिला को सांप ने काटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी एक महिला को कई दिन पूर्व घर में काम करते समय सांप ने काट लिया था पीड़ित परिजनों के द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। शुक्रवार को महिला ठीक होकर अपने घर पहुंची परिजनों में खुशी की लहर है। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी महिला शकीला पत्नी वकील को कई दिन पूर्व घरेलू कार्य करते समय सांप ने डस लिया था। सांप काटने के बाद गायब हो गया था महिला के द्वारा पीड़ा होने पर परिजनों ने उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि सांप के डसने के बाद उन्होंने झाड़ फूंक का भी सहारा लिया था मगर कोई भी महिला को आराम नहीं हुआ। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों  ने महिला को प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था जहां पर महिला का उपचार चल रहा था। शुक्रवार को महिला का पूर्ण इलाज होने के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। महिला सकुशल अपने घर पहुंची तो परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। विगत कई दिन पूर्व गांव गंगेरू निवासी एक महिला शाबरा पत्नी तौफीक को सांप ने काट लिया था महिला की मौत हो गई थी जिस कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button