गोड्डा
पूर्व सैनिकों व आश्रितों के सहायतार्थ कोर्ट परिसर में डेडिकेशन सेल शुरू
- झाारखंड के चीफ जस्टिस सह झालसा के पेट्रान इन चीफ ने किया वर्चुअल उद्धाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : नालसा वीर परिवार सहाय्य योजना 2025 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में डिफेंस पर्सनल एक्स सर्विसमेन एवं आश्रित परिवार के सदस्याें की सहायतार्थ डेडिकेशन सेल का शुभारंभ किया गया। इसका वर्चुअल उद्धाटन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सह झालसा के पेट्रान इन चीफ जस्टिस त्रिलोक सिंह चौहान, झालसा के एक्सक्यूटिव चेयरमैन सह हाईकोर्ट के जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, मेजर जेनरल साजन सिंह मान आदि ने झारखंड के सभी जिले में एक साथ किया। वर्चुअल उद्धाटन के साथ ही व्यवहार न्यायालय में बने डेडिकेशन सेल का उद्धाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार, परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय, जिला जज प्रथम कुमार पवन, जििला जज द्वतीय निरुपम कुमार, जिला जज तृतीय ऋचा श्रीवास्तव, जिला जज पंचम नीरज कुमार विश्वकर्मा, डालसा सचिव दीपक कुमार आदि ने शिलापट्ट का पर्दा उठाकर किया। डेडिकेशन सेल में भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रित परिवारों से संबंधित समस्याओं के निराकरण को लेकर पैनल अधिवक्ता के रूप में आशिष कुमार एवं अधिकार मित्र के रूप में सेवा निवृत्त सेना के हवलदार राकेश कुमार झा का पदस्थापन किया गया है। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा, महासचिव योगेश चंद्र झा, सीजेएम शशिभूषण शर्मा, एसीजेएम प्रताप चंद्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रेमी प्रफुल्ल बा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत, अमित बंसल, सतीश कुमार मुंडा, राज कल्याण, खालिद रसीद अलि अहमद, डीएसपी जेपीएन चौधरी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कोर्ट परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जहां ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों व अधिकारियों ने स्वस्थ्य जांच कराया।




