बरेली

आज प्रत्येक बूथ पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची एवं अप्राप्त चिन्हित मतदाताओं की सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि/रा संतोष कुमार सिंह ने जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदाताओं की सुविधा के लिए कल दिनांक 31 जनवरी 2026 को मिशन मोड पर प्रत्येक बूथ पर आलेख्य मतदाता सूची एवं अप्राप्त श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं की सूची को पढ़कर सुनाया जाए।
मतदाताओं की सुविधा हेतु दावे एवं आपत्तियों से संबंधित फार्म 6 (घोषणा-पत्र सहित), फार्म 6ए, फार्म 7 एवं फार्म 8 (घोषणा-पत्र सहित) पर्याप्त मात्रा में सभी बूथों पर उपलब्ध रहें।
उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मौके पर उपस्थित होकर नाम जोड़ने, संशोधन अथवा विलोपन से संबंधित आवेदन निर्धारित प्रपत्रों पर प्रस्तुत करें।
कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में यह सुनिश्चित किया जाए !
बुक ए कॉल विथ बीएलओ से संबंधित प्रकरण किसी भी दिशा में 48 घंटे से अधिक लंबित न रहे। यह भी सुनिश्चित किया जाए की बूथ लेवल अधिकारी प्रयास करके मतदाता से बात अवश्य करें, कॉल अनअटेंडेड न रहे।
उन्होंने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित न हो पाने वाले ऐसे मतदाता, जिनके नाम मृतक /स्थानांतरित /अनुपस्थित/ दोहरी प्रविष्ट के नाम भी पढ़कर सुनाए जाएंगे।
उन्होंने आमजन को अवगत कराया है कि सभी अपने बूथ पर समय पूर्वाह्न 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button