शामली

पिता ने लगाया कलयुगी पुत्र पर मारपीट का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता के साथ मारपीट करते हुए घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी शमशाद ने बताया कि उसका पुत्र वसीम पीड़ित के साथ आए दिन जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट करता रहता है। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार को वह घर पर बैठा हुआ था तभी उसका पुत्र आया और आते ही मकान से हिस्सा मांगने लगा जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए धक्के देखकर घर से निकाल दिया शोर शराब होने पर पड़ोसी भी मौके पर आ गए पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी पुत्र के विरुद्ध थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button