पाकुड़

पांच दिवसीय वर्टिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Five day vertical training program concluded

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के सहायक निदेशक को शॉल, मोमेंटो एवं कॉफी मग देकर सम्मानित किया। मिशन वात्सल्य योजना के तहत सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग, क्षेत्रीय केंद्र, रांची द्वारा आयोजित पांच दिवसीय वर्टिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस समापन कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 8 सितम्बर से 12 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन के प्रथम सत्र की शुरुआत सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के सहायक निदेशक श्रीमती अभिलाषा मिश्रा के द्वारा की गई। प्रशिक्षण सत्र के प्रथम चरण में चौथे दिन आयोजित हुए विभिन्न टॉपिक के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई एवं संबंधित विषयों पर विभिन्न प्रकार के अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से बताया गया। सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के सहायक निदेशक के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत कैंपेन, ऐन इनिशिएटिव्स आफ वूमेन एंड चाइल्ड डेवलेपमेंट एंड द चाइल्ड मैरिज प्रोहिबिशन एक्ट, 2006 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं पीरामल फाउंडेशन से मीणा ठाकुर ने किशोरियों का सशक्तिकरण, जीवन कौशल, स्वास्थ्य जागरूकता और व्यक्तिगत कल्याण विषय पर प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री व्यास ठाकुर ने समुदाय-आधारित बाल संरक्षण तंत्र विषय पर प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर ग्रुप वर्क किया। उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने प्रतिभागियों से दिए गये प्रशिक्षण के संबंध में बातचीत की और प्रतिभागियों की प्रशंसा की और बच्चों के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सहायक निदेशक एवं सभी प्रतिभागियों को भी कॉफी मग देकर सम्मानित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button