अमरोहा

अमरोहा में साइबर क्राइम से निपटने की पहल

नौगावां सादात के साइबर सेल कक्ष शुरू, डीएम एसपी ने किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए है l जिले के नौगावां सादात थाने के साइबर सेल कक्ष स्थापित किया गया है l एसपी अमित कुमार आनंद व जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया l साइबर सेल में विशेष प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों का तैनात किया गया है l यह टीम ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों का समाधान करेगी l साइबर अपराध और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाली ठगी पर नजर रखेगी l डीएम एसपी ने उद्घाटन के दौरान नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताएं l उन्होंने कहा कि आसान धन कमाने का लालच ठगी का कारण बनता है l जल्द ही जनपद के और भी थानों में साइबर सेल स्थापित की जाएगी l इससे साइबर अपराधों पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी l इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, सीओ अवधभान सिंह भदोरिया, नौगावा सादात कोतवाल सुनील कुमार सिंह, सहित थाना क्षेत्र के तमाम नागरिक मौजूद रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button