गोड्डा

संध के शताब्दी के अवसर पर हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ठाकुरगंगटी। शुक्रवार को ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवाचक पंचायत के भेला काली मंदिर प्रांगण में संध के शताब्दी बर्ष के अवसर पर सकल हिन्दू समाज के द्वारा हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व खंड कार्यवाहक कुंदन कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा का भी आयोजन किया। कलश शोभा यात्रा में मुख्य रूप से दक्षिणी जिला परिषद पति सह पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद साह, भूतपूर्व सैनिक बलवंत सिंह, रितेश ठाकुर, मिथलेश कुमार रंजन, शिक्षक सुभाष ठाकुर, विरेन्द्र कुमार राय, विश्व हिन्दू परिषद का जिला अध्यक्ष विवेक भगत मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा भेला काली मंदिर से निकालते हुए मंडरो बाजार होकर मंडरो शिव मंदिर तलाब पहुंच कर विधिवत तरीके से जलभरी का कार्य किया गया।इसके बाद वापस भेला काली मंदिर प्रांगण में पहुंच कर कलश को स्थापित कर हवन कार्य प्रारंभ किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में जय जय राम जय श्री राम का नारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। इस भव्य कलश शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में हिंदू सनातनी महिलाएं एवं युवतियों ने भाग लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button