गोड्डा

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्याल में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेहरमा। मेहरमा प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय बाजितपुर में  अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने पुष्पगुच्छ और तालियों की गड़गड़ाहट से मंत्री का स्वागत किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह पहल केवल संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों के सपनों को संवारने और उन्हें ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से छात्राओं के ड्रॉप-आउट दर में कमी आएगी। और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनका आत्मविश्वास व सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। मंत्री ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की बेटियों को नई दिशा, अवसर और रोशनी प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। यह केवल शिक्षा का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का भी अभियान है। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार, विद्यालय की वार्डेन और सभी शिक्षक मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button