शामली

थाना प्रांगण में आयोजित थाना समाधान दिवस 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
कांधला। थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार एवं उप निरीक्षक सुभाष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में फरियादियो  की समस्याओं को सुनने एवं उनका समाधान करने का प्रयास किया गया। समाधान दिवस में तीन शिकायत पहुंची एक निस्तारण किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक सुभाष सिंह के द्वारा बताया गया  तीन शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों पर टीम गठित करने स्थानांतरण के निर्देश दिए गए हैं।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन से पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित होता है और आम जनता की समस्याएं समय पर सुलझाई जा सकती हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वह अपनी समस्याएं बेझिझक अपने नजदीकी थाना समाधान दिवस में लेकर आएं, ताकि उनका निस्तारण शीघ्रता से किया जा सके।इस अवसर पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button