शामली

विधवा के साथ मारपीट, पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी एक विधवा महिला ने पड़ोस के पिता पुत्र पर उसके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी विधवा महिला खतीजा पत्नी हनीफ ने बताया कि उसके पड़ोस के जमशेद वह उसका पुत्र जैद पीड़ित से रंजिश रखते हैं। रंजिश में आए दिन पिता पुत्र पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करते रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि विगत शुक्रवार को पीड़ित अपने घर पर बैठी हुई थी तभी उसके पड़ोसी पिता-पुत्र पीड़िता के घर में घुस आए और आते ही गाली -गलौज करनी शुरू कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित विधवा महिला की तहरीर पर पिता-पुत्र के विरुद्ध अभियोग दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभियोग दर्ज कर लिया गया जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button