सिंगरौली

नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 बल्कर वाहन जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली  । सिंगरौली के विंध्यनगर सड़क मार्ग पर फ्लाई ऐश का परिवहन प्रतिबंधित है। यातायात पुलिस ने इस नियम का उल्लंघन करने वाले 7 बल्कर वाहनों को जब्त किया है। यातायात थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने विंध्यनगर मार्ग पर कोयला और फ्लाई ऐश के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। कुछ ट्रांसपोर्ट संचालक चोरी-छिपे इस मार्ग से फ्लाई ऐश का परिवहन कर रहे थे। पकड़े गए वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन हर हाल में करना होगा। शहर के मध्य से गुजरने वाले इस मार्ग को नो फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्ट जोन घोषित किया गया है। फ्लाई ऐश के परिवहन से शहर में प्रदूषण फैलता है। भारी वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। प्रशासन ने इन भारी वाहनों को जयंत होते हुए गोरबी सड़क मार्ग से परिवहन करने की अनुमति दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button