अमरोहा
अमरोहा में महिला पुलिस कर्मियों के लिए मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में महिला पुलिस कर्मियों हेतु मेडिकल कैम्प का आयोजन वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन उ0प्र0 के तत्वाधान में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवार के कल्याणार्थ माहवार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन, अमरोहा में महिला पुलिस कर्मियों के लिए मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में चिकित्सकों द्वारा उपस्थित लगभग 40 महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई व जिसमें दवाईयां का वितरण किया गया l तथा जिसमें वर्षा ऋतु में फैलने वाली बीमारियों व आदि से बचाव एवं बेहतर स्वस्थ्य व्यवस्था को बनाने के लिए उपचार संबंधी जानकारियाँ दी गई।



