अमरोहा

अमरोहा के युवक की करंट लगने से मौत

ओडिशा रेलवे स्टेशन पर पेंटिंग के दौरान हादसा, दिल्ली में चल रहा था इलाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के उझारी निवासी 23 वर्षीय सालिम की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। सालिम करीब एक सप्ताह पहले ओडिशा में काम करने गया था। वह रेलवे स्टेशन पर पेंटिंग का काम कर रहा था।काम के दौरान करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार देर शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।सालिम सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सैदनगली थानाध्यक्ष विकास कुमार ने पुष्टि की कि परिजन शव को लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button