गोड्डा
समाजसेवियों ने मांग पूरा होने पर डीसी को दिया गुलदस्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिले में बहुत दिनों से चल रहे प्राइवेट स्कूल की मनमानी के खिलाफ डीसी ने संज्ञान लिया है। इस मामले को लेकर बीते दिनों जिले के समाजसेवियों ने उपायुक्त से मिलकर प्राइवेट स्कूल के विरुद्ध मांगों का ज्ञापन सौंपा था। समाजसेवी आर्यन चंद्रवंशी ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों में रि-एडमिशन एवं किताब कॉपी की प्रायोजक खरीदारी, राईट टू एजुकेशन का नियम पालन करने हेतु जो आंदोलन चल रहा था। वे सारी मांगे जिला प्रशासन के द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही गोड्डा उपायुक्त ने बैठक बुलाकर सभी प्राइवेट स्कूलों को आदेश का पालन करने का सख्त निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि जो स्कूल पालन नहीं करेगा, उस पर सख्त से सख्त कारवाही की जाएगी। इस दौरान समाजसेवियों की पूरी टीम ने गोड्डा उपायुक्त को गुलदस्ता देकर धन्यवाद व्यक्त किया। चंद्रवंशी ने बताया कि गोड्डा उपायुक्त का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है जो उन्होंने गोड्डा की जनता का दर्द समझा और प्राईवेट स्कूल की मनमानी के खिलाफ पहल किया। वही, समाजसेवी ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि गोड्डा उपायुक्त ने जो कदम इस मुहिम के लिए उठाया है। वह बहुत ही सराहनीय है। पूरे जिलेवासियों की तरफ से आभार व्यक्त करते है। वही, समाजसेवी दिलीप साह ने कहा कि अब गोड्डा में प्राइवेट स्कूल की माफियागिरी का अंत होगा।
इसके साथ समाजसेवियों ने यह भी आग्रह किया कि वर्तमान में एक और मामला सामने आया है। ज्ञान गंगा नामक कोई दुकान है, जिन्होंने सभी स्कूल के किताब बेचने का ठेका लिया है, जो मनमानी तरीके से अभिभावकों से पैसे वसूल रहा है। डीसी से अनुरोध है कि इस पर संज्ञान लेने की कृपा करें तथा सभी स्कूलों को किताब की लिस्ट सार्वजनिक करने का आदेश दें। ताकि प्रायोजक खरीदारी बंद हो सके। स्कूल वाले किसी एक दुकान को वे सभी किताबें आर्डर देते हैं जो कहीं दूसरे दुकान मिलता ही नहीं है। इसलिए किताबों का लिस्ट सार्वजनिक करना बहुत जरूरी है। तभी प्रायोजक खरीदारी बंद हो सकेगी। मौके पर दिलीप साह, राहुल कुमार, सिराज अहमद, लड्डु कुमार, प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे।



