अमरोहा
खेत में चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश
अमरोहा में आरोपी ने चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। यह घटना 11 सितंबर की शाम 6 बजे की है। एक किसान की पत्नी खेत पर चारा लेने गई थी।गांव का रहने वाला अनजार नाम का युवक वहां पहुंचा। उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपी ने चाकू दिखाकर महिला को डराया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि आरोपी अनजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी।



