Uncategorized

रा.उ.मा. विद्यालय श्यामपुरा पाटन के बच्चों का हुआ शैक्षिक भ्रमण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बावड़ी । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा, पाटन के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण हेतु प्राचार्य भवानी सिंह मीणा एवं ग्रामीण जनों ने हरी झंडी दिखाकर जयपुर के महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करने के लिए रवाना किया। इस अवसर पर ग्रामीण जनों में हवा सिंह सिराधना समाज सेवी,शेर सिंह तंवर समाज सेवी, राकेश भालोठिया समाज सेवी, सागरमल मीणा पूर्व सरपंच, बाल सिंह मीणा हवलदार, किशोरी लाल कुमावत, रवीन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार इत्यादि उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने आमेर महल, जल महल, जंतर-मंतर, हवा महल, साइंस पार्क, चिड़िया घर,राम निवास बाग, बिड़ला मंदिर व विधानसभा भवन तथा डिजिटल म्युजियम का भ्रमण किया। साइंस पार्क में तारा मंडल, 3डी चल चित्र, अंतरिक्ष विज्ञान, मानव शरीर, भौतिक एवं रसायन विज्ञान के तथ्यों की गहराई से जानकारी प्राप्त की। विधानसभा में अधिकारी भगीरथ सिंह रोलानिया, ओम प्रकाश यादव के निर्देशन में विधानसभा डिजिटल म्युजियम,सदन का अवलोकन किया गया। उपर्युक्त स्थानों का भ्रमण एवं जानकारी प्राप्त कर विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न हुए। अंत में सवाई गेटोर चौक जगतपुरा,जयपुर निवासी भामाशाह भगवती मीणा, संजय मीणा,दीपक मीणा द्वारा विद्यार्थियों व शिक्षक स्टाफ को भोजन प्रसादी कराया। प्राचार्य भवानी सिंह मीणा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने भामाशाह को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button