बरेली

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की बड़ी कार्रवाई

5 हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली/पीलीभीत। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने पीलीभीत जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार पुत्र लाला राम कमल निवासी तिरुपति गोल्डन पार्क थाना सुनगढ़ी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी को दोपहर 12:20 बजे जिला उद्योग केंद्र कार्यालय पीलीभीत से रिश्वत लेते पकड़ा।
शिकायतकर्ता सुरेन्द्र कुमार पुत्र कंचन लाल निवासी बहादुरपुर हुक्मी थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत ने शिकायत की थी कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वाटर प्लांट लगाने हेतु लोन स्वीकृत करने के एवज में 5,000 रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत का संज्ञान लेकर टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button