हम्मी पूजा आशा रहे मिट्टी गणेश प्रतियोगिता के विजेता
स्वदेशी जागरण महिला मंच ने करवाई प्रतियोगिता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर। स्वदेशी जागरण महिला मंच के द्वारा स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गणेश चतुर्थी पर मिट्टी के गणेश की प्रतियोगिता करवाई गई थी जिस में जिले से बहुत सारे बच्चों और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिसके विजेताओं को आज नगद राशि और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया स्वदेशी जागरण महिला की मीनू बिजारणियां ने बताया कि इसका उद्देश्य स्वदेशी को बढ़ावा देना है जिस से आने वाली पीढ़ी स्वदेशी के बारे में जागरूक हो उन्हें अपने देश की मिट्टी से जुड़ाव हो।इस में विजेता रहे हम्मी चौधरी पूजा कुमावत आशा शर्मा ने कहा कि समय समय पे भारतीय त्योहारों पे ऐसी प्रतियोगिताएं एक अलग उत्साह बनाती है स्वदेशी जागरण मंच का आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पे समाजसेवी गीता निठारवाल महिला अधिकारिता विभाग से नीलम चौधरी उपस्थित रहे।



