गोड्डा

पथरगामा में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस,

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कर्मियों को हिंदी भाषा के महत्व से कराया अवगत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा  : – रविवार को पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में हिंदी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गौतम ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और अस्मिता की पहचान है। प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कर्मियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक सरकारी कार्यों में हिंदी का प्रयोग करें और इसके विकास में सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कर्मियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने विचार साझा किए और इसके प्रचार प्रसार का संकल्प लिया ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी बाबूलाल पंडित, मनरेगा बीपीओ अमरेंद्र कुमार, मनरेगा अभियंता श्रीकांत कुमार, निरंजन कुमार, प्रखंड समन्वयक मुकेश कुमार मंडल, राजस्व अंचल निरीक्षक अजय हांसदा, अंचल कर्मी राजीव कुमार, यीशु मुर्मू, ध्रुव ज्योति सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button