मुरादाबाद
डीसीएम की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, चालक वाहन लेकर फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। कुन्दरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर मौसमपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, घर से बकरियों का चारा लेने जा रहे दो बाइक सवार युवकों के सामने से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के दौरान डीसीएम चालक फोन से बात कर रहा था
तकों मृकी पहचान जलालपुर निवासी मुहम्मद अनस पुत्र रिफाकत, हुसैन पुत्र बन्ने के रूप में हुई है। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि डीसीएम में कपड़े भरे हुए थे डीसीएम चालक फोन से बात कर रहा था l उसी दौरान हादसा हो गया l स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गए जिसने कड़ी में मसक्कत के बाद मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया।



