खैरथल
राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ ने अपनी मांगो को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा: राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) जिला खैरथल-तिजारा ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के नाम एडीएम खैरथल को ज्ञापन सौंपा है. वरिष्ठ अध्यापकों की कुछ मांगें लम्बे समय से लंबित चल रही थी जिसके संबंध में रेस्टा शिष्टमंडल ने एडीएम खैरथल को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान रेस्टा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार कसाना सहित रेस्टा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे


