मेरठ

सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

विद्यार्थियों ने 100 से अधिक आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर मन जीता

मेरठ। सर्वहितकारी इंटर कॉलेज, किनानगर में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शुक्ला ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को विज्ञान और नवाचार की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में सक्रिय भागीदारी करते हुए अनेक आकर्षक और उपयोगी वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण ए.टी.एम. मशीन, डी.एन.ए. मॉडल, माइक्रोस्कोप, चंद्रयान-3, मंडल न्यूक्लियर पावर प्लांट और ज्वालामुखी रहे। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए 100 से अधिक मॉडलों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीन शर्मा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि समस्या-समाधान की क्षमता और नवाचार की भावना को भी विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के कार्यों को विद्यालय की शैक्षिक उत्कृष्टता का परिचायक बताया।

इस प्रदर्शनी का सफल आयोजन जीव विज्ञान प्रवक्ता अनूप कुमार के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। साथ ही विद्यालय के शिक्षकगण सचिन मित्तल, कपिल भारती, जगपाल, मनोज, राजकुमार तथा अन्य सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञान प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही विद्यालय के विज्ञान और नवाचार के प्रति समर्पण को भी उजागर किया। उपस्थित जनों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य के वैज्ञानिक और शोधकर्ता बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button