
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
पाकुड़। जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने पाकुड़िया प्रखण्ड अन्तर्गत बासेतकुण्डी पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भस्मक, सेग्रीगेशन बिन, ज्ञान केन्द्र, और पंचायत सुदृढ़ीकरण की जांच की। निरीक्षण में डीपीआरओ ने पंचायत भवन और उसके संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया और साफ- सफाई पर विशेष ध्यान का निर्देश दिया गया। मौके पर मुखिया, भीएलई, एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



