अवैध उत्खनन में चाल धंसी, एक कि मौत,चार गम्भीर रूप से घायल, घायलों को सहकर्मी साइकिल से ले भागे, मृतक को परिजनों ने निकाला
A mine shaft collapsed during illegal excavation, killing one person and seriously injuring four others. Colleagues carried the injured away on bicycles, and relatives retrieved the deceased.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। निरसा क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन ,प्रेषण निर्वाध गति से आज भी बदस्तूर जारी है । अवैध धंधे की रोकथाम के सारे पुलिस व जिला प्रशासन के दावे उक्त घटना खोखला साबित करता है । घटना निरसा थानां क्षेत्र के कापासारा ओसीपी के में चलरहे अवैध कोयला उत्खनन के दौरान रविवार की सुबह की है । अवैध उत्खनन में एक कि मौत ,और चार गम्भीर रूप से घायल हो गए । सहकर्मियों और मृतक के परिजनों ने मिल कर बाहर निकाला । घटना के समय अफरा तफरी का माहौल बन गया । इतनी बड़ी घटना में कोलियरी प्रबन्धन ने घटना से इनकार किया है जो हास्यास्पद है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार प्रतिदिन की भांति आज भी कोयला चोर उक्त खदान में पहुंचे थोड़ी देर बाद ही चाल धंस गई जिसमें एक कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार गम्भीर रूप से घायल हो गया । उक्त स्थल पर अफरा तफरी मच गई । सहकर्मियों ने घायलों को बाहर निकाला और गंतब्य को ले भागे । जानकारी के अनुसार मृतक 40 वर्षीय मनोज कोइरी और घायल पश्चिम बंगाल के नियामतपुर का रहने वाला बताया गया है ।सूत्र के अनुसार रविवार की सुबह दर्जनों की संख्या में लोग कोयला उत्खनन करने मुहाने के अंदर गए। आउटसोर्सिंग के पश्चिम दिशा की ओर बने मुहाने के अंदर लोग कोयला काट रहे थे। इसी दौरान चाल गिर पड़ी। उसकी चपेट में आने से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई , चार लोग मलबे में दब गए। सहयोगियों ने मलबे में दबे साथियों को निकाल कर ले भागे। परंतु मृतक व्यक्ति को मुहाने के अंदर छोड़ कर भाग निकले। बाद में करीब 11 बजे नियामतपुर से उनके परिजनों में मृतक का बेटा ढुलमुल कोइरी व उनके साथियों ने मुहाने के अंदर जाकर कर शव को निकालकर चार पहिया वाहन से अपने घर ले गए। जब स्वजनों ने शव को बाहर निकाल तो शव को देखते ही बेटा और स्वजन दहाड़ मार कर रोने लगे। उन लोगों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।



