शामली

ऐलानिया कत्ल की धमकी का आरोप, पुलिस से की शिकायत, अभी तक कार्यवाही नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 चौसाना। ग्राम टोडा में लव मैरिज होने के चार साल बाद लडकी के भाईयों द्वारा ऐलानिया कत्ल करने की धमकी का आरोप लगा है। लड़के की मां का आरोप है कि लडकी का भाई घर मे आया और कनपटी पर तमंचा लगाकर घर को खंगाला और गुंडो के साथ परिवार के कत्ल की धमकी दी। पीडित परिवार ने सीसीटीवी विडियों भी जारी किया है। आरोप है कि शिकायत के चौबीस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस कुछ नही कर सकी।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव टोडा निवासी मुकेश देवी के एक बेटे आकाश कुमार ने अपने ही गांव की एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से दोनो पक्षो मे तनातनी शुरू हो गई। शादी के चार साल बाद दोनो पक्ष एक साथ बैठे और पुराने विवादो को दूर कर आपसी सहमति बनी। जिसके बाद विवाहित युवती को मायके भेज दिया गया। है कि युवती पक्ष के लोगो ने केस दर्ज करा दिया।
बीते शुक्रवार की रात्रि मे युवती का भाई अपने अन्य साथियों के संग मुकेश देवी के घर मे घूसा और आरोप है कि तमंचे से आतंकित करते हुये घर की तलाशी ली ताकि मुकेश दैवी के बेटे मिले।
जिसके बाद आरोपी ने पूरे परिवार के ऐलानिया कत्ल की भी धमकी दी। पीड़िता अपने बेटो के संग पुलिस चौकी पहुँची और सुरक्षा की मांग करते हुये पुलिस को शिकायती पत्र दिया। तीन दिन बीतने के बाद भी पीडिता की सुनवाई नही हो सकी। पीड़िता एसपी शामली से मिली और कार्यवाही की मांग की गई। वही पीडिता ने बताया कि घटना का सीसीटीवी विडियों भी उनके पास है। घटना के सम्बंध मे चौकी प्रभारी चौसाना खूब सिंह का कहना है कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आदेशानुसार कार्यवाही की जायेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button