कांग्रेस की पंचायत स्तरीय सांगठनिक ढांचा को सशक्त बनाने पर जोर, के० राजू समेत केशव महतो कमलेश व तनवीर आलम ने दहाड़े
Emphasis on strengthening the Panchayat level organisational structure of Congress, K Raju, Keshav Mahato, Kamlesh and Tanveer Alam raised slogans

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित एन के पैलेस (शहरकोल) में कांग्रेस की संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के तहत आयोजित पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पंचायत स्तरीय कांग्रेस कमिटी को सशक्त बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एक बेहतरीन आयाम स्थापित करने हेतु बैठक हुई। संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के तहत पाकुड़ ब्लॉक में ग्राम पंचायत कांग्रेस समिति की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सी०डब्लू० सी० के स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के० राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें सभी ग्राम पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित हुए। साथ ही सुबोधकांत सहाय, शमशेर आलम, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम, सतीश पॉल मुंजनी, केदार पासवान, जिलाध्यक्ष कुमार सरकार व बरकतुल्लाह खान समेत प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, सेमीनुल इसलाम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, यूथ जिलाध्यक्ष बेलाल शेख, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष अमीर हमजा उर्फ मिस्टर, मोहिला मोर्चा अध्यक्ष शहनाज बेगम, रामविलास महतो सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम अन्य समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। मीडिया को साझा करते हुए कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी के० राजू ने बताया कि पंचायत स्तरीय सांगठनिक ढांचा को मजबूती प्रदान करने की दिशा में अहम बैठक की गई। चर्चा उपरांत मिले जानकारी के मुताबिक पाकुड़ में कांग्रेस की सभी विंग्स काफी मजबूती के साथ खड़े हैं और अपना भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। आगामी माह में होने जारी कार्यक्रम को लक्ष्य के सापेक्ष बेहतरीन आयाम स्थापित करने की दिशा – निर्देश दिया गया। निश्चित रूप से पाकुड़ में कांग्रेस के सभी विंग्स एक बेहतरीन आयाम स्थापित करेंगे।



