बरेली

विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई

पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की ली गई शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए ओजोन परत की सुरक्षा विषय पर आकर्षक और संदेशप्रद पोस्टर बनाए। संस्थान के चेयरमैन  राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता बी0टेक0 से शिवम सिंह, द्वितीय स्थान पर सुरभि, भावना एवं तृतीय स्थान पर ऋतिक, अनु गंगवार को शुभकामनायें देते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि पृथ्वी को हानिकारक विकिरण से सुरक्षा प्रदान करने वाली ओजोन परत का संरक्षण बेहद आवश्यक है जिसके लिये अन्धाधुन्ध औद्योगिक विकास व ग्रीन हाउस प्रभाव पर नियंत्रण पृथ्वी पर इसके संरक्षण में सहायक है। संस्थान के प्रबन्ध निदेशक रोहन बंसल ने पर्यावरण संरक्षण जैसे वैश्विक महत्व के मुद्दों पर इस तरह के जनजागरण कार्यक्रमों को भविष्य में आयोजित करते रहने पर बल दिया।
संस्थान के डीन एकेडमिक डॉ. साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार  दुष्यंत माहेश्वरी, प्राचार्य डॉ. मुकेश पाल गंगवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका सिंह, आकांक्षा वर्मा, ओम पाल गंगवार, और सिमरन परवीन का सहयोग रहा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button