मुरादाबाद

मुरादाबाद में ABVP का विरोध

कोचिंग संस्थानों की अनियमितताओं पर DIOS को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) महानगर ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को एक ज्ञापन सौंपकर जिले में संचालित निजी कोचिंग सेंटर्स की अनियमितताओं और शिक्षण नियमों की अवहेलना पर कड़ी आपत्ति जताई है।
कोचिंग संस्थानों पर लगाए आरोप
कोचिंग संस्थान बिना मान्यता, पंजीकरण और नियामकीय अनुमति के चल रहे हैं। जिसमे सुरक्षा मानकों का अभाव, शुल्क में पारदर्शिता नहीं, शिक्षकों की पात्रता का अभाव, श्रम कानूनों की अनदेखी, विद्यालय समय का उल्लंघन,छात्राओं की सुरक्षा आदि कमियों का जिक्र किया l  ज्ञापन में फिजिक्स वाला प्राइवेट लिमिटेड, प्रोटोन एजुकेशन, विजडम ऐविसलेंस, वी.एम.सी.सी., परीक्षा गुरु कैरियर एकेडमी सहित अन्य कोचिंग संस्थानों के नाम शामिल हैं।
महानगर मंत्री गौरव क्षत्रिय ने कहा कि निजी कोचिंग संस्थान नियमों को दरकिनार कर छात्रों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 3 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान महानगर सहमंत्री प्रसून माथुर, ऋषभ गौतम, राजा शर्मा, शिवा चहल, रॉबिन चौधरी, प्रतीक राघव, आयुष चौधरी, संजय दत्त, शिवम ठाकुर, प्रखर बंसल, तरुण पाल, रितिक, ऋषि खत्री, राघव कलरा, सुमित सैनी, हर्ष सक्सैना, रोहन रस्तोगी, अभिजीत मौर्य, विनायक अग्रवाल और कृष्ण अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button