मुरादाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपरांत भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किए गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। आज भारतीय जनता पार्टी  महानगर के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री एवं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन महानगर में किया गया सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा.राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डा.सोमेंद्र सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि एमएलसी ऋषि पाल सिंह,एम एल सी जयपाल सिंह व्यस्त,एम एल सी गोपाल अंजान,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला शामिल रहे । सर्वप्रथम प्रातः 8 बजे महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में महानगर के सभी दस मंडलों के प्रत्येक बूथ के मुख्य स्थलों जिसमें मंदिर,पार्कों, महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। प्रातः 10 बजे निःशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन महानगर के प्रमुख स्थानों पर एवं अस्पतालों में किया गया जहां डॉक्टरो द्वारा चेकअप करने के उपरांत दवाई एवं मेडिसिन वितरित की गई ।
तदोपरांत प्रातः 12 बजे जिला अस्पताल के अधिकारियों के सौजन्य से युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे के नेतृत्व में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर एमएलसी गोपाल अंजान एम एल सी जयपाल सिंह व्यस्त महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया एवं कार्यक्रम स्थल पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के नाम संदेश को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुना। रक्तदान शिविर मंडल स्तर पर भी सभी दस मंडलों में भी आयोजित किए गए ।
दोपहर 1 बजे पंचायत भवन के जिगर मंच परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके जीवन पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सोमेंद्र सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि एमएलसी ऋषि पाल सिंह,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त,एमएलसी गोपाल अंजान ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सोमेंद्र सिंह तोमर ने अपने वक्तत्व में कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता पूरे विश्व में हम सब भारतीयों का गौरव बढ़ाने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज जन्मदिन है । यशस्वी प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्य गरीबों को समर्पित किसानों को समर्पित नारी शक्ति को समर्पित युवाओं को समर्पित देश सेवा के लिए समर्पित हैं अपने जन्मदिन पर पूरे विश्व में हम सब का गौरव बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा स्वस्थय नारी शशक्त नारी का संदेश दिया है मोदी जी ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया हम सभी भारतीयों को स्वदेशी अपनाना है।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोमेंद्र सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि एमएलसी ऋषि पाल सिंह महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला जिला अध्यक्ष आकाश पाल एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त एमएलसी गोपाल अंजान,गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल पूर्व सांसद वीर सिंह राजन विश्नोई नवीन चौधरी के के मिश्रा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम संयोजक श्याम बिहारी शर्मा रक्तदान शिविर कार्यक्रम महानगर संयोजक अभिषेक चौबे सह संयोजक हेमराज सैनी स्वास्थ्य अभियान महानगर संयोजक डा.विवेक गोयल दिनेश शीर्षवाल, प्रदर्शनी महानगर संयोजक राहुल शर्मा शशांक यादव,स्वच्छता अभियान दिनेश सिसोदिया संयोजक सुरेंद्र विश्नोई शैलेन्द्र सैनी क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जयसवाल राजीव गुप्ता धर्मेंद्र नाथ मिश्रा संजय शर्मा महानगर महामंत्री नत्थू राम कश्यप कमल गुलाटी, नवदीप टंडन विशाल त्यागी चंदर प्रजापति अंजू लोचव गौरव श्रीवास्तव चकित चौधरी अरुण पंडित शम्मी भटनागर अजय वर्मा सर्वेश पटेल गेत पाल सिंह शशि किरण सुनीता शर्मा विजय लक्ष्मी पंडित हेमा खत्री पूनम सैनी शीतल राजपूत पूनम सैनी अभिषेक राठौर अर्चित गुप्ता रजनी कांत जाटव नन्हे चौधरी किशन लाल जाटव हरिओम सैनी सौरभ सक्सैना अश्वनी शर्मा सुमित कुमार दीक्षांत चौधरी  संजय यादव विपिन प्रजापति राजीव शर्मा सूर्य मोहन शमशेरी गजेंद्र सिंह कपिल गुप्ता मिथुन शर्मा सोमपाल प्रजापति विशाल रस्तौगी सतेंद्र सैनी वीरपाल सिंह सुमनेश सिंह प्रिया अग्रवाल मनोज गुप्ता मुकेश भारद्वाज राजेंद्र अग्रवाल अमित शर्मा राजेश रस्तौगी संजीव कुमार अरविंद सिंह नीरज पांडे अर्पित कुमार समरपाल सिंह शंकर पासी मयंक कश्यप अनुज शर्मा विजय वर्मा पिंकू गुप्ता दिनेश शुक्ल दीपक धवन हरीश प्रजापति आदि सैकड़ों की संख्या में महानगर, मंडल,मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं पार्षदगण शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button