अमरोहा

भाकियू बीआर अंबेडकर का धरना प्रदर्शन

अमरोहा में विद्युत विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों को हटाने की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर में भारतीय किसान यूनियन बीआर अंबेडकर ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हो रहा है। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी प्रभव एच गौड़ ने प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी ने बुधवार को आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के मीटर जेई मनोज कुशवाहा, सोनू उर्फ मनोज ठेकेदार, प्रिंस भटनागर और जेई अजय कुमार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने इन अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की। भाटी के अनुसार, ये अधिकारी चेकिंग के नाम पर लोगों के बिजली के तार काट देते हैं और सुविधा शुल्क लेने पर उन्हें फिर से जोड़ देते हैं। जो लोग सुविधा शुल्क नहीं देते, उनके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। भाटी ने बताया कि पिछले ग्यारह वर्षों से विद्युत विभाग द्वारा किसानों और गरीब वर्ग के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। आरोप है कि मीटर जेई मनोज कुशवाहा, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, सोनू और प्रिंस भटनागर मीटर रीडिंग में गड़बड़ी कर फर्जी बिल भेजते हैं और अवैध वसूली करते हैं। सुविधा शुल्क न देने पर लोगों को दोगुनी रीडिंग के बिल भेजे जाते हैं। दिग्विजय भाटी ने चेतावनी दी कि यदि अधिशासी अभियंता अजय कुमार, मीटर जेई मनोज कुशवाहा, सोनू उर्फ मनोज ठेकेदार और प्रिंस भटनागर को तत्काल नहीं हटाया गया, तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेगा और सड़क जाम करने सहित बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस दौरान बसंत राणा (जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग), अजय राणा, पंकज राणा, विपिन सागर, कुलदीप यादव, ऋषभ, संजीव, सोनू, कमल राणा, उमर, टीटू गुर्जर, प्रमोद नागर, विजय सैनी, अरविंद कुमार, अंकित गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष प्रदर्शन में शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button