बेतुल
बैतूल जयस की बैठक में वन अधिकार यात्रा और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति
संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जयस संगठन घोड़ाडोंगरी की ब्लॉक स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में वन अधिकार यात्रा निकाले जाने तथा जयस सदस्यता अभियान चलाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में ब्लॉक के सभी कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष एवं ब्लॉक पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जयस संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक अहाके ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत की और हर गांव तक जयस संगठन को पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष पतिराम उइके ने कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष मार्गदर्शन दिया।
संगठन ने एकजुट होकर मजबूती के साथ नए दौर में आगे बढ़ने का संदेश दिया। बैठक में जयस ब्लॉक अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी दीपक अहाके, उपाध्यक्ष हरि, कार्यकारिणी अध्यक्ष पतिराम उइके, सारनी सेक्टर अध्यक्ष हमेश उइके, ब्लॉक संरक्षक कैलाश, ब्लॉक प्रचारक विकाश, शैलेंद्र, रामसिंग, विजय आहके, रुस्तम तुमडाम, राजेश, दिनेश, पिंकेश कुमरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




