हापुड़

केंद्रीय मंत्री का नाम लेकर थाना प्रभारी को धमकी, ब्लॉक कर्मचारी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड में सूफियान हत्याकांड में नया मोड़ आया है। एक व्यक्ति ने केंद्रीय मंत्री का प्रतिनिधि बनकर थाना प्रभारी विनोद पांडे को धमकाया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रवीण कुमार, हाफिजपुर गांव का निवासी और स्थानीय ब्लॉक में संविदा कर्मचारी है। उसने अज्ञात नंबर से कॉल कर हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और अभद्र भाषा का उपयोग किया।

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और प्रवीण को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। सूफियान हत्याकांड में 10 सितंबर को नितिन, आशीष, अभिषेक समेत 8-9 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 15 सितंबर को आशीष और अभिषेक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मुख्य आरोपी नितिन और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button