अमेठी

शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई सामाजिक चिंतक और लेखक चुन्नी लाल धम्म सेवक की 79वीं जयंती

एक अच्छे शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता का पर्याय रहा है धम्म सेवक का पूरा जीवन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। गुरुवार को कमासिन में सामाजिक चिंतक निर्वाण प्राप्त चुन्नी लाल धम्म सेवक की79वीं जयंती शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई। बौद्ध धम्म के अनुरूप त्रिसरण पंचशील और पूजा वंदना के बाद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई।
बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती ने धम्म सेवक के जीवन दर्शन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुन्नी लाल धम्म सेवक ने अपने जीवन में एक अच्छे शिक्षक के साथ अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक के रूप में काम किया।
बामसेफ, भारतीय अनुसूचित जाति संघ और अम्बेडकर कल्याण समिति आदि सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाई।वर्ष 1974में अमेठी में अम्बेडकर जयंती के पहले आयोजन में उनका विशेष योगदान रहा।
2009मेंउच्च प्राथमिक विद्यालय सांगापुर से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना पूरा समय बौद्ध धम्म की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार, बौद्ध साहित्य के अध्ययन और लेखन में बिताया।06मई2016को वे इस दुनिया से विदा हो गए। सुखी परिवार -सुखी संसार नाम की उनकी पुस्तक काफी चर्चा में रही। बौद्ध गीत माला नाम से प्रकाशित रचना में उनके गीत हैं जिन्हें महिलाएं बड़ी उत्साह से गाती हैं।
कार्यक्रम में कैलाश कुमारी किसमता भारती,धम्म सेवक, राजेन्द्र प्रियदर्शन, अभिषेक, अंशुमान, संतराम,राम किशोर, मोहित कश्यप , गुड्डू आदि ने धम्म सेवक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सामाजिक चिंतक डॉ सुनील दत्त, वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति के अध्यक्ष संजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम चन्द्र सरस, महामंत्री रामचंद्र, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन दत्त, मंत्री ललित कुमार, श्याम लाल गौतम, अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ उदयराज, कोषाध्यक्ष राजेश अकेला,एस सी/एस टी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र बौद्ध, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष कपिलेश यादव, मंत्री देवांशु सिंह, कोषाध्यक्ष इन्द्र पाल गौतम,उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री अरुण सिंह, एडवोकेट वासुदेव मौर्य,प्रमोद कुमार,कुल रोशन, बृजेश कुमार आदि ने जयंती कर धम्म सेवक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button