गला रेता हुआ युवक का शव पेड़ पर मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
छतरपुर : लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुढ़ाकला में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव में एक युवक का गला रेता हुआ शव पेड़ के ऊपर रखा मिला है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।मृतक की पहचान शोभा लाल पिता छिड्डी लाल कुशवाहा उम्र 35 वर्ष, निवासी गुढ़ाकला के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शोभा लाल अकेले खेत में बने कुआं पर रहता था।
ग्रामीणों के अनुसार युवक का शव खेत के पास एक पेड़ के ऊपर रखा हुआ मिला, जिसका गला धारदार हथियार से रेता हुआ था। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।शव को लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर लवकुशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या किस कारण और किसने की, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।



