मेरठ
प्रभागीय वार्डन नियुक्त किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। उपनियन्त्रक नागरिक सुरक्षा मेरठ श्रीमती अनुराधा सिंह डिप्टी चीफ वार्डन नरेन्द्र सिंह मलिक एवं एस.ओ. टू चीफ वार्डन ब्रजेश कुमार सैनी की उपस्थिति में राजकुमार खत्री को टी.पी. नगर प्रभाग का प्रभागीय वार्डन नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ निभाया जाएगा तथा नागरिक सुरक्षा संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।


