अमरोहा
अमरोहा जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए अवैध वसूली
फिजियोथेरेपिस्ट ने मांगे पैसे, सीएमएस ने किया निलंबित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जिला अस्पताल में मंगलवार को एक गंभीर मामला सामने आया। थाना देहात क्षेत्र से गांठ का ऑपरेशन कराने आए मरीज से अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट शनि चौधरी ने अवैध रूप से पैसों की मांग की।मरीज के परिजनों ने इस मामले की शिकायत तुरंत अस्पताल के सीएमएस एके भंडारी से की। शिकायत के बाद मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच तीखी बहस भी हुई। सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट शनि चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सीएमएस एके भंडारी ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।



