रामपुर शाहबाद
बाईक से गिर कर महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। शुक्रवार को एक महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी तभी रास्ते में महिला को चक्कर आने से महिला बाईक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई आनन फानन में महिला का पति महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा निवासी कविता अपने पति बृजेश के साथ बाईक से कहीं जा रही थी तभी रास्ते में कविता को चक्कर आ गया और वह चलती बाइक से गिर गई और घायल हो गई महिला का पति बृजेश महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया तथा महिला की हालत को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रामपुर रेफर कर दिया।


