खैरथल

शहरी सेवा शिविर में त्वरित समाधान, लाभार्थी ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल-तिजारा। नगर परिषद खैरथल क्षेत्र में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2025 आमजन की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। शिविर में आए हरिप्रसाद पुत्र मामराज ने पट्टा नामान्तरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत किया। नगर परिषद द्वारा प्रार्थी के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नामान्तरण की फाइल का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस त्वरित निस्तारण से लाभार्थी हरिप्रसाद अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं नगर परिषद खैरथल का धन्यवाद व्यक्त किया। शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यप्रणाली प्रशासनिक संवेदनशीलता को दर्शाती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button