अमरोहा

प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने की सेवा पर्व की शुरुआत

पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान और विकास कार्यों की सौगात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा पर्व’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया। यह एक सप्ताह तक चलने वाला ‘सेवा पर्व’ है, जिसकी शुरुआत प्रभारी मंत्री ने कई कार्यक्रमों के उद्घाटन के साथ की। जनपद अमरोहा के बम्बूगढ़ चौराहे पर प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने ज्योतिबा फुले राव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने भाजपा विधायक राजीव तरारा और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी क्रम में, उन्होंने जिले को 12 नई कूड़ा उठाने वाली गाड़ियाँ भी समर्पित कीं। अपने संबोधन में केपी मलिक ने कहा कि लोगों में संस्कार और तहजीब का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने एक-दूसरे के प्रति हितैषी होने और ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के महत्व पर जोर दिया।प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिले में कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शहर के मिनी स्टेडियम में हुए एक कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button