मथुरा

सकारात्मक सोच और संवाद से रोकी जा सकती है आत्महत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2025 के अवसर पर अमरनाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विचारों में परिवर्तन के द्वारा आत्महत्या को रोकना विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार वाजपेयी ने किया। मुख्य वक्ता शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं काउंसलर डॉ. सोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति तनाव से गुजर रहा है। विशेषकर विद्यार्थी पढ़ाई और कॅरिअर को लेकर दबाव महसूस करते हैं। अभिभावकों की अपेक्षाएं इस दबाव को और बढ़ा देती हैं। ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों से खुलकर संवाद करें। संतुलित जीवनशैली और सकारात्मक सोच ही आत्महत्या रोकने का सशक्त उपाय है। विशेष अतिथि और एन्टी रोमियो स्क्वाड प्रभारी प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालयों में समय-समय पर आत्महत्या रोकथाम संबंधी कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए। अंत में विद्यालय के कोऑर्डिनेटर शुभम वाजपेयी ने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया से दूरी बनानी चाहिए और सामाजिक गतिविधियों, खेलकूद तथा संगीत जैसे रचनात्मक कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सुयश वाजपेयी, सुनील तिवारी सहित कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन रिचा अग्रवाल ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button