सिंगरौली

 द हेरिटेज स्कूल में प्रधानमंत्री का जन्मदिन एवं विश्वकर्मा पूजा मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली  : सिंगरौली स्थित द हेरिटेज स्कूल में आज का दिन अत्यंत विशेष रहा। पूरे देश के साथ यहाँ भी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण प्रस्तुत किए और मोदी जी के दूरदृष्टिपूर्ण नेतृत्व की चर्चा की।
इसी अवसर पर विद्यालय में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन भी बड़े श्रद्धा और आस्था के साथ सम्पन्न हुआ। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के महान शिल्पकार और कौशल के प्रतीक के रूप में पूजा गया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर पूजा-अर्चना की और भविष्य में परिश्रम व सृजनशीलता से जीवन को संवारने का वचन लिया।विद्यालय की प्राचार्या  मेनका मिश्रा और निदेशक राकेश मिश्रा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन हमें कर्मठता और देशप्रेम का पाठ पढ़ाता है, वहीं विश्वकर्मा पूजा हमें निष्ठा और सृजनशीलता का संदेश देती है।पूरे कार्यक्रम में विद्यालय का वातावरण भक्ति, उत्साह और प्रेरणा से सराबोर रहा। यह दिवस बच्चों के लिए सीख और संस्कार से भरा हुआ रहा, जिससे वे भविष्य में भी देश व समाज की सेवा के लिए प्रेरित रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button